Skip to content
    Menu
    • NEWS
    • Technology
    • Sports
    • Entertainment
    • festivals
    • Finance
    Menu

        माइक्रोसॉफ्ट की AI को लेकर है ये तैयारी, CEO सत्य नडेला ने दी जानकारी

        Posted on October 23, 2023

        माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने 20 अक्टूबर को शेयरधारकों को पत्र लिखकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस( AI) के नए युग के लिए कंपनी के दृष्टिकोण और उद्योगों को नया आकार देने के साथ ही लोगों को सशक्त बनाने की इसकी क्षमता को रेखांकित किया ।

        हर क्षेत्र में क्रांति लाने को तैयार है AI- नडेला

        लिंक्डइन पर शेयर किए गए वार्षिक पत्र में नडेला ने नए AI दौर में माइक्रोसॉफ्ट की भूमिका पर जोर दिया । उन्होंने कई उदाहरणों के हवाले से बताया कि यह पहले से ही महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रही है ।

        नडेला ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस( AI) हर सॉफ्टवेयर कैटेगरी और बिजनेस में क्रांति लाने के लिए तैयार है ।
        उन्होंने कहा कि AI व्यक्तियों, संगठनों और उद्योगों को अधिक उत्पादक बनने और गंभीर वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम बनाएगा ।

        नेचुरल लैंग्वेज और रिजनिंग इंजन से लैस AI की क्षमता- नडेला।

        नडेला ने पत्र में शेयरधारकों, कर्मचारियों और ग्राहकों को संबोधित करते हुए लिखा,’ अब हम अगले बड़े कदम नेचुरल लैंग्वेज पर पहुंच गए हैं और अपने इरादे और आस- पास की दुनिया को देखने, सुनने, व्याख्या करने और समझने के लिए तेजी से आगे बढ़ेंगे ।’
        उन्होंने बताया कि दूसरा कदम एक ताकतवर रिजनिंग इंजन से लैस AI है, जो बड़ी मात्रा में उपलब्ध डाटा को प्रोसेस कर और समझ सकता है ।

        कोपायलट को लेकर है ये तैयारी।

        नडेला ने कोपायलट को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के योजनाओं की जानकारी दी ।
        बता दें कि कोपायलट माइक्रोसॉफ्ट के सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले उत्पादों में इंटीग्रेट है और यह एक स्टैंडअलोन ऐप के रूप में भी उपलब्ध है ।
        कोपायलट का लक्ष्य खरीदारी और कोडिंग से लेकर विश्लेषण और सीखने तक विभिन्न कार्यों में यूजर्स की सहायता करना है ।
        नडेला ने कहा कि कोपायलट को ऑपरेटिंग सिस्टम या वेब ब्राउजर की तरह यूजर एक्सपीरियंस का एक अभिन्न अंग बनाना है ।

        ये हैं माइक्रोसॉफ्ट की 3 प्रमुख प्रतिबद्धताएं।

        माइक्रोसॉफ्ट के CEO ने 3 प्रमुख प्रतिबद्धताओं इनोवेशन, वित्तीय प्रदर्शन और जिम्मेदारी पर चर्चा की, जो इस दौर में माइक्रोसॉफ्ट की रणनीति को संचालित करती हैं ।
        पहली प्रतिबद्धता कंपनी का इरादा उपभोक्ता कैटेगरी में कमर्शियल क्लाउड में अपना नेतृत्व बनाए रखने का है ।
        दूसरा माइक्रोसॉफ्ट अपनी लागत संरचना को राजस्व वृद्धि के साथ मिलाकर लाभ उठाना जारी रखेगी ।
        तीसरी प्रतिबद्धता AI के जिम्मेदार निर्माण की है । नडेला ने AI प्रौद्योगिकी को जिम्मेदारी से बनाने के महत्व पर जोर दिया ।

        Leave a Reply Cancel reply

        Your email address will not be published. Required fields are marked *

        Recent Posts

        • महत्वपूर्ण सूचना: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तारीख लोकसभा चुनाव के कारण आगे बढ़ाई गई है !
        • BJP की तरफ से नवीनतम उम्मीदवार रोस्टर: नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के नागपुर से लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं।
        • Trello API भंग से 15 मिलियन उपयोगकर्ताओं के ईमेल पते लीक
        • Google Messages ने दो SIM कार्डों पर RCS समर्थन के साथ कनेक्टिविटी में सुधार किया
        • “OnePlus 12 लेकर आया है दिलचस्पी से, जानिए कीमत, विशेषताएं!”

        Recent Comments

        No comments to show.

        Archives

        • March 2024
        • January 2024
        • December 2023
        • November 2023
        • October 2023
        • September 2023
        • August 2023

        Categories

        • Amazon
        • Entertainment
        • festivals
        • Finance
        • Google
        • NEWS
        • Politics
        • Sports
        • Technology
        • Uncategorized
        • 2023 के सरदार पटेल जयंती पर, हम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के गौरवपूर्ण आकर्षणों को देखने के लिए तैयार हैं।
        • Autism Spectrum Disorder वास्तव में क्या है?
        • Cello World के Stock ने NSE पर धूमधाम से प्रारंभ किया, ₹829 पर शुरू होकर एक 28% की बड़ी मांग में आया।
        • Contact Us
        • Disclaimer
        • Privacy Policy
        • गाजा के सबसे बड़े अस्पताल इज़राइल के नीचे 55 मीटर लंबी मजबूत सुरंग मिली।
        ©2026 | Design: Newspaperly WordPress Theme