आज का मैच :
आज का मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (eng vs sl) खेला जाना है। इंग्लैंड का अबतक का प्रदर्शन इस विश्वकप में उतना खास नहीं रहा है। इंग्लैंड का स्थान पॉइंट्स टेबल में 8वें का है जो की इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन को साफ साफ दर्शाता है। साथ ही श्रीलंका का हाल भी कुछ ऐसा ही है उनका प्रदर्शन भी खास नहीं रहा है। आजके मुकाबले में दोनों टीमें जीत की मंशा से उतरेगी और पॉइंट्स टेबल में बदलाव करना चाहेगी।

दोनों टीमों के पिछले मुकाबले :
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच गुरुवार 26 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के लिए ये वर्ल्ड कप अब तक कुछ खास नहीं रहा है। यही हाल श्रीलंका का भी है। दोनों टीमों ने अब तक 4-4 मैच खेले हैं और केवल 1-1 में जीत हासिल की है। सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों ब्रिगेड के लिए यह अहम मैच होने वाला है। वह इस मैच को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगी। तो आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मैच में पिच का मिजाज क्या रहने वाला है।
पिच रिपोर्ट :
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाते हैं। हाई स्कोरिंग मैच तो अक्सर देखने को मिलते हैं। चिन्नास्वामी में चौकों और छक्कों की भरमार है। बाउंड्री छोटी होने का फायदा बल्लेबाजों को मिलता है।

वहीं इस पिच से स्पिनरों को थोड़ी मदद मिलती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज भी अपना जलवा दिखा सकते हैं। इस मैदान पर अब तक कुल 39 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से 15 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली पलटन ने जीते हैं और 20 मैच दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली पलटन ने जीते हैं। ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा उसकी नजर पहले गेंदबाजी करने पर होगी। बेंगलुरु में पहली पारी का औसत स्कोर 235 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 218 है।
दोनों टीमों के उपस्थित खिलाड़ी :
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।
श्रीलंका: कुसाल मेंडिस (कप्तान), कुसाल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रम, चरित असलंका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, डुनिथ वेलालागे, कासुन रजिता, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंता और चमिका करुणारत्ने।
