आज का मैच (afg vs ned) :
आज का मैच लखनऊ के मैदान पर अफगानिस्तान बनाम नीदरलैंड (afg vs ned) खेला जाना है। इस विश्वकप में दोनों टीमों ने सभी को अपने प्रदर्शन से आश्चर्यचकित किया ,खासकर अफगानिस्तान ने बड़ी टीमों को हरा कर ये जता दिया हे की इस विश्वकप में वो टक्कर का मुकाबला पेश करेंगे। नीदरलैंड ने भी दक्षिण अफ्रीका को हरा क्र ऐसा ही किया है।आज के मुकाबले में दोनों टीमें जीत के मकसद से उतरेगी और ये मुकाबला अपने नाम करना चाहेगी।

दोनों टीमों के पिछले मुकाबले :
इस विश्वकप में अफगानिस्तान ने अब तक 6 मैच खेले है , जिसमे से 3 मैच जीते है और 3 में हार का सामना किया है । अफगानिस्तान ने इंग्लैंड ,पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया है। साथ ही बात करें नीदरलैंड की तो 6 मैचों मेसे उन्होंने 2 जीते है और 4 हारे है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराया है।
विश्व कप 2023 के 34वें मैच में नीदरलैंड का सामना अफगानिस्तान (afg vs ned) से होगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व कप 2023 में इस मैदान पर यह आखिरी मैच भी होगा। इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तान के हौंसले बुलंद हैं। वह सेमीफाइनल में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। नीदरलैंड भी अच्छी फॉर्म में है। ऐसे में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
लखनऊ मैदान की पिच रिपोर्ट :
लखनऊ की पिच विश्व कप 2023 में सबसे छोटे स्कोरिंग में से एक रही है। आईपीएल के समय से पिच काफी बेहतर हुई है लेकिन तब भी रन बनाना आसान नहीं है। भारत की विस्फोटक पारी यहां सिर्फ 229 रन बनाने लायक थी। इंग्लैंड 129 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इकाना स्टेडियम में रात के समय बल्लेबाजी करना और भी मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। पहले खेलते हुए 225- 250 का स्कोर विजयी योग साबित होगा।

मौसम :क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है कि इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में पूरा (afg vs ned) मुकाबला देखने को मिलेगा। लखनऊ में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। हालाँकि शरद ऋतु में अभी भी अच्छी धूप है। शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, मैच खत्म होने तक यह 25 से नीचे आ जाएगा।
दोनों टीमों (afg vs ned) के उपस्थित खिलाड़ी :
नीदरलैंड:– विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बैरेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, तेजा निदामानुरु, रयान क्लेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे,पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार।
अफगानिस्तान:– रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, रियाज हसन, अब्दुल रहमान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नजीबुल्लाह जादरान।
