Skip to content
    Menu
    • NEWS
    • Technology
    • Sports
    • Entertainment
    • festivals
    • Finance
    Menu
        sa vs afg

        SA vs AFG cricket ODI world cup match #42 : क्या अफगानिस्तान बनी रहेगी सेमीफाइन की दौड़ में या दक्षिण अफ्रीका करेगी दौड़ से बाहर ?

        Posted on November 10, 2023

        आज का मैच (sa vs afg) :

        आज का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका बनाम (sa vs afg)अफगानिस्तान है। आज अगर अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में जाना है तो उन्हें अपनी रन रेट को न्यूज़ीलैंड से बेहतर और इस मुकाबले को अपने नाम करना पड़ेगा। जो की असंभव सा है क्यूंकि सामने पहले ही सेमीफाइन में अपना स्थान बना चुकी दक्षिण अफ्रीका होगी जो की अपनी बेहतरीन फॉर्म है।

        दोनों टीमों के पिछले मुकाबले :

        आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 42वें मैच में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होने जा रहा है। विश्व कप का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए करो या मरो जैसा है। हालांकि, अगर अफगान पलटन यह मैच जीत जाती है तो वह खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखेगा। अफगानिस्तान ने अपने 8 मुकबलों मेसे 4 जीते है और 4 हारे है।

        sa vs afg

        दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और वह अपने आखिरी लीग मैच में बढ़त के साथ इस मुकाबले को खत्म करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका ने अपने 8 मुकाबलों मेसे 6 जीते है और 2 हारे है। ऐसे में आइए जानते हैं अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए अहमदाबाद की पिच कैसी होगी।

        नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट :

        अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 11 पिचें हैं। इनमें से 5 पिचें काली मिट्टी से बनी हैं जबकि 6 पिचें मिश्रित हैं। अहमदाबाद की पिच के बारे में कहा जाता है कि पहले कई ओवरों के बाद यह बल्लेबाजों के लिए उपयुक्त हो जाती है और बड़े स्कोर की आशंका रहती है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की ओर से खूब चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं। फिर भी शाम ढलने के बाद पिच से गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। ऐसे में फिर एक संतुलित मुकाबला नजर आ रहा है।अफगानिस्तान के पास मजबूत स्पिनर हैं और ऐसे में पिच पर दक्षिण अफ्रीका के लिए चुनौती आसान नहीं होगी।

        sa vs afg

        दोनों टीमों (sa vs afg) के उपस्थित खिलाड़ी :

        अफगानिस्तान:- रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी,मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, नवीन-उल-हक।

        साउथ अफ्रीका:- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी।

        Leave a Reply Cancel reply

        Your email address will not be published. Required fields are marked *

        Recent Posts

        • महत्वपूर्ण सूचना: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तारीख लोकसभा चुनाव के कारण आगे बढ़ाई गई है !
        • BJP की तरफ से नवीनतम उम्मीदवार रोस्टर: नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के नागपुर से लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं।
        • Trello API भंग से 15 मिलियन उपयोगकर्ताओं के ईमेल पते लीक
        • Google Messages ने दो SIM कार्डों पर RCS समर्थन के साथ कनेक्टिविटी में सुधार किया
        • “OnePlus 12 लेकर आया है दिलचस्पी से, जानिए कीमत, विशेषताएं!”

        Recent Comments

        No comments to show.

        Archives

        • March 2024
        • January 2024
        • December 2023
        • November 2023
        • October 2023
        • September 2023
        • August 2023

        Categories

        • Amazon
        • Entertainment
        • festivals
        • Finance
        • Google
        • NEWS
        • Politics
        • Sports
        • Technology
        • Uncategorized
        • 2023 के सरदार पटेल जयंती पर, हम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के गौरवपूर्ण आकर्षणों को देखने के लिए तैयार हैं।
        • Autism Spectrum Disorder वास्तव में क्या है?
        • Cello World के Stock ने NSE पर धूमधाम से प्रारंभ किया, ₹829 पर शुरू होकर एक 28% की बड़ी मांग में आया।
        • Contact Us
        • Disclaimer
        • Privacy Policy
        • गाजा के सबसे बड़े अस्पताल इज़राइल के नीचे 55 मीटर लंबी मजबूत सुरंग मिली।
        ©2026 | Design: Newspaperly WordPress Theme