न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त :
कल यानी 5/10/2023 को खेला गया मुकाबला, जिसमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आमने सामने थे, उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अपनी बेहतर गेंदबाजी और बल्लेबाजी से मुकाबले को अपने नाम किया।

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंग्लैंड को बल्लेबजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 282/9 रनो का स्ममान जनक लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड की टीम ने अपनी अच्छी बल्लेबाजी से ये मैच 36.2 ओवर में ही जीत लिया और इंग्लैंड को एक करारी हार दी।
मैच का स्कोरकार्ड :
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंग्लैंड के जो रूट ने 86 गेंदो में 71 रन बनाए और जोस बटलर ने 42 गेंदों में 43 रन बनाए। विपाक्षी टीम न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने 10 ओवर में 48 रन दैकर 3 विकेट हांसिल किए साथ ही मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने दो-दो विकेट लिए, ट्रेंट बोल्ट और रचिन रवींद्र ने एक विकेट लिया।
282 रनों का पीछे करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने सिर्फ एक विकेट गवाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डेवोन कॉनवे ने 121 गेंदों का सामना करके 152 रनों की शानदार पारी खेली और उनका साथ देने आए रचिन रवींद्र ने भी 96 गेंदों का सामना करके 123 रन बनाए और पहला शतक अपने नाम किया। विपक्षी टीम के सैम करन सिर्फ एक विकेट ही अपनी टीम को दिला पाये,जिसके चलते इंग्लैंड ये मैच हार गया।

