न्यूज़ीलैंड ने दी नीदरलैंड को शिकस्त :
कल हुए राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड्स मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दी नीदरलैंड्स को 99 रनो की करारी शिकस्त। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2023 में दूसरी जीत दर्ज की , और खुदको 2023 विश्व कप का प्रबल दावेदार घोषित किया।

जानिये किसने किया बेहतरीन प्रदर्शन और मैच का स्कोरकार्ड :
नीदरलैंड ने पहले टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए अमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 322/7 का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसमें विल यंग ने 80 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली और टॉम लैथम ने 46 गेंदो में 53 रन, रचिन रवीन्द्र ने 51 गेंदो में 51 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 322 तक पहुंचाया। नीदरलैंड के गेंदबाजो में रूएलोफ वान डेर मेरवे, पॉल वान मीकेरेन, आर्यन दत्त ने दो-दो विकेट लिए और बस दे लीदे ने एक विकेट लिया।
322 रनो के विशाल लक्ष्य का पीछा करने आई नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में मैं ऑल आउट हो गई और ये मैच 99 रन से हार गई। नीदरलैंड की तरफ से कॉलिन एकरमैन ने 73 गेंद में 69 रन बनाए और स्कॉट एडवर्ड्स ने 27 गेंद में 30 रन बनाए, साइब्रांड ने 34 में 29 रन बनाए। न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर ने 5 विकेट, मैट हेनरी ने 3 विकेट और रचिन रवींद्र ने 1 विकेट लेकर नीदरलैंड को 233 रनो पर ही रोक लिया।

