Job Cuts Data in FY2023 H1 लिंक्डइन ने कहा है कि वह धीमी रेवेन्यू ग्रोथ के बीच इस साल नौकरी में कटौती के दूसरे दौर में कर्मचारियों की छंटनी करेगा. वह पहले भी छंटनी कर चुका है.
प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म लिंक्डइन ने दूसरे दौर की छंटनी की तैयारी कर ली है. कहा जा रहा है कि कंपनी कुल वर्कफोर्स का 3 फीसदी कटौती की जाएगी. इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. इससे पहले भी लिंक्डइन छंटनी कर चुका है.
बता दें कि टेक्नोलॉजी सेक्टर ने साल 2023 की पहली छमाही में 141,516 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है. माइक्रोसॉफ्ट के लिंक्डइन ने कहा है कि वह धीमी रेवेन्यू ग्रोथ के बीच इस साल नौकरी में कटौती के दूसरे दौर में अपनी इंजीनियरिंग और फाइनेंस टीमों में 668 कर्मचारियों की छंटनी करेगा.

पेशेवरों के लिए सोशल मीडिया नेटवर्क लिंक्डइन ने इस छंटनी प्रक्रिया के लिए तैयारी कर ली है. लिंक्डइन की यह छंटनी प्रक्रिया उसके कुल 20,000 कर्मचारियों की संख्या में से 3 से अधिक कर्मचारियों को प्रभावित करेगी. कंपनी के अनुसार यह कर्मचारी फाइनेंस और इंजीनियरिंग टीमों के सर्वाधिक होंगे.
इकनॉमिक अनिश्चितता के चलते तकनीकी क्षेत्र में इस वर्ष हजारों लोगों को नौकरियों खोनी पड़ी हैं. रोजगार फर्म चैलेंजर ग्रे एंड क्रिसमस के अनुसार टेक्नोलॉजी सेक्टर ने साल 2023 की पहली छमाही में 141,516 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. जबकि, एक साल पहले लगभग 6,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया गया था.
अभी भी इस सेक्टर में रुक- रुककर छंटनी की जा रही है.
