Passkey सपोर्ट के जरिये आप नई डिवाइस में बहुत ही आसानी से व्हाट्सऐप अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं. इसके लिए आपको टू- स्टेप- ऑथेंटिकेशन और ओटीपी की भी जरूरत नहीं होगी.
वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स को सेफ्टी और सिक्योरिटी के साथ बेहतर मैसेजिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए PassKey फीचर को रोलआउट किया है. फिलहाल इस फीचर को कुछ एंड्रॉयड ऐप यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया है. जिसके बाद मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने नए PassKey फीचर को सभी एंड्रॉयड यूजर के लिए रोलआउट करना शुरू करदेगा.कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है.

PassKeys कैसे बनाएं?
- इसके लिए सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डालें.
- इसके बाद एक 8- डिजिट का PassKey, जिसे आप याद रख सकते हैं दर्ज करें.
- फिर से उसी डिजिट को दोबारा डालकर कंफर्म करें.
यह क्यों है जरूरी?
इससे आपके व्हाट्सएप अकाउंट की सिक्योरिटी बढ़ती है क्योंकि बिना PassKey के कोई आपके अकाउंट को एक्सेस नहीं कर सकता. इसके जरिये आपकी प्राइवेसी और डेटा हमेशा सेफ रहती है. व्हाट्सएप का पासकी फीचर आपके अकाउंट को और सिक्योर बनता है और आपकी प्राइवेसी को बढ़ावा देता है. इसको सेटअप करके आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को सिक्योर रख सकते हैं. वहीं, PassKey के माध्यम से आप आपने फेस, फिंगर प्रिंट, पिन, के जरिये भी व्हाट्सऐप लॉगिन कर सकते हैं.
