Skip to content
    Menu
    • NEWS
    • Technology
    • Sports
    • Entertainment
    • festivals
    • Finance
    Menu
        afg vs pak

        AFG vs PAK world cup match #22 : Will Afghanistan be able to maintain its dominance?

        Posted on October 23, 2023

        आज का मैच :

        आज का मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान(afg vs pak) खेला जाना है। आज अफगानिस्तान के स्पिनर लेंगे पाकिस्तान के बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ,पाकिस्तान के नजरिये से ये महत्वपूर्ण मुकाबला है। अगर आज पाकिस्तान डगमगाई तो उनका वर्ल्ड कप की टॉप चार टीमों की श्रेणी में पहुँचने का सफर समाप्त हो सकता है।

        afg vs pak

        दोनों टीमों के पिछले मुकाबले :

        आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 22वां मैच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में होने जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की थी और लगातार दो मैच जीते थे, लेकिन अब उस पर लगातार तीसरी हार का खतरा मंडरा रहा है। दो मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी पलटन को पहले भारत और फिर ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पाकिस्तान को अब उलटफेर करने में माहिर अफगानिस्तान से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

        हालांकि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए कुछ खास नहीं रही, लेकिन दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत इस टीम के लिए सपोर्ट का काम करेगी। ऐसे में आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच के रिकॉर्ड के बारे में?

        पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान :

        आंकड़ों के दृष्टिकोण से, पाकिस्तानी पलटन अफगानिस्तान से बेहतर रही है। फिर भी अफ़ग़ान लड़ाकों ने किसी भी मुकाबले में हार नहीं मानी। रिकॉर्ड्स की बात करें तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कुल मिलाकर 7 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान पाकिस्तानी पलटन ने सभी मुकाबले जीते हैं।ऐसे में अफगानिस्तान के पास चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल करने का शानदार मौका है।

        पिच रिपोर्ट :

        चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच धीमी गति से खेलने के लिए जानी जाती है। इस पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। स्पिनर्स का दबदबा तब देखने को मिलता है। बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। वहीं तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलती है।

        afg vs pak

        चेन्नई के इस मैदान पर अब तक कुल 37 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से 18 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं और 18 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 226 है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 204 है। तब ज्यादा हाई स्कोरिंग मैच देखने को नहीं मिलते।

        दोनों टीमों के उपस्थित खिलाड़ी :

        पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम उल हक, सऊद शकील, सलमान अली अगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद रिजवान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर और जमन खान।

        अफगानिस्तान : हशमातुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, रियाज हसन, अजमतुल्लाह उमरजाई, गुलबदिन नाइब, मोहम्मद नाबी, शरफुद्दीन अशरफ, इक्रम अलिखिल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल रहमान, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान नवीन उल हक, नूर अहमद और राशिद खान।

        Leave a Reply Cancel reply

        Your email address will not be published. Required fields are marked *

        Recent Posts

        • महत्वपूर्ण सूचना: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तारीख लोकसभा चुनाव के कारण आगे बढ़ाई गई है !
        • BJP की तरफ से नवीनतम उम्मीदवार रोस्टर: नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के नागपुर से लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं।
        • Trello API भंग से 15 मिलियन उपयोगकर्ताओं के ईमेल पते लीक
        • Google Messages ने दो SIM कार्डों पर RCS समर्थन के साथ कनेक्टिविटी में सुधार किया
        • “OnePlus 12 लेकर आया है दिलचस्पी से, जानिए कीमत, विशेषताएं!”

        Recent Comments

        No comments to show.

        Archives

        • March 2024
        • January 2024
        • December 2023
        • November 2023
        • October 2023
        • September 2023
        • August 2023

        Categories

        • Amazon
        • Entertainment
        • festivals
        • Finance
        • Google
        • NEWS
        • Politics
        • Sports
        • Technology
        • Uncategorized
        • 2023 के सरदार पटेल जयंती पर, हम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के गौरवपूर्ण आकर्षणों को देखने के लिए तैयार हैं।
        • Autism Spectrum Disorder वास्तव में क्या है?
        • Cello World के Stock ने NSE पर धूमधाम से प्रारंभ किया, ₹829 पर शुरू होकर एक 28% की बड़ी मांग में आया।
        • Contact Us
        • Disclaimer
        • Privacy Policy
        • गाजा के सबसे बड़े अस्पताल इज़राइल के नीचे 55 मीटर लंबी मजबूत सुरंग मिली।
        ©2026 | Design: Newspaperly WordPress Theme