आज का मैच :
आज का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड (aus vs ned)खेला जाना है। एक तरफ ऑस्ट्रेलिया अपनी इस विश्वकप में तीसरी जीत अर्जित करना चाहेगी उसी तरह नीदरलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देकर ये मुकाबला अपने नाम करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया अपनी पिछली दो जीत से काफी आत्मविश्वास से खेलता दिखाई दे रहा है। ऑस्ट्रेलिया की वापसी काफी टीमों के लिए खतरा साबित हो सकती है।

दोनों टीमों के पिछले मुकाबले :
बल्लेबाजों के लय में आने से उत्साहित ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप 2023 में बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। पैट कमिंस की टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक और भावनात्मक प्रदर्शन के साथ जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। पांच बार की चैंपियन पलटन ने प्रतियोगिता में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान पर आसान जीत के साथ शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया को नीदरलैंड्स से सतर्क रहना होगा, जिसने उलटफेरों से भरे इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अविश्वसनीय जीत दर्ज की।
ऑस्ट्रेलिया अपने 4 मैचों मेसे अबतक दो जीते है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो जीतों से खुदको विश्वकप में वापिस जीवित कर लिया है। अब वो अपना सफर जीत के साथ ही तय करना चाहेगी। साथ ही नीदरलैंड ने अपने चार मुक्काबलो मे से 1 जीता है वो भी दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीम के सामने। ऑस्ट्रेलिया को हराकर आज फिर वो इतिहास रचना चाहेंगे।
पिच रिपोर्ट :
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच धीमी मानी जाती है लेकिन फिर भी इस विश्व कप में खूब रन बन रहे हैं। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच में 750 से ज्यादा रन बने। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने 270 रन के लक्ष्य को 35 ओवर में हासिल कर लिया। यही कारण है कि इस मैच में भी बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं।

आज रनों की बारिश होने की पूरी उम्मीद है और अगर ऐसा होता है, तो नीदरलैंड की पलटन वास्तव में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करने के लिए उपयुक्त नहीं होगी। हालांकि इंग्लैंड की पलटन इस मैदान पर सस्ते में सिमट गई है, लेकिन इन दोनों टीमों में से किसी के पास अफगानिस्तान जैसा स्पिन आक्रमण नहीं है।
दोनों टीमों के उपस्थित खिलाड़ी :
ऑस्ट्रेलिया :– पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क।
नीदरलैंड :– स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रेयान क्लेन, वेस्ली बारेसी, साकिब जुल्फिकार , शारिज अहमद और साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट।
