आज का मैच (HBW vs MRW) :
महिला बिग बैश लीग में आज का मुकाबला होबार्ट हरिकेंस-W बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स-W (HBW vs MRW) होगा। जो की ब्लंडस्टोन एरीना स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों टीमों के इस प्रतियोगिता में पॉइंट्स टेबल स्थान की बात करे तो होबार्ट हरिकेंस-W की टीम 6वें स्थान पर है और मेलबर्न रेनेगेड्स-W की टीम आखरी यानि 8वें स्थान पर है। देखा जाये तो दोनों टीमों ने कुछ खास प्रदर्शन नही किया है ,पर औपचारिकता मात्र के लिए दोनों टीमें जीत की मंशा लेकर मैदान पर उतरेंगी।
दोनों टीमों के पिछले मुकाबले :
होबार्ट हरिकेंस-W ने अब तक 6 मुकाबले हारे है और 5 मुकाबले जीते है। खास प्रदर्शन न होने के कारन ये टीम पॉइंट्स टेबल में पीछे है।मेलबर्न रेनेगेड्स-W की टीम की बात करें तो इस टीम का प्रदर्शन काफी निराशा जनक रहा है। इस टीम ने अपने 12 मुकाबलों मेसे 2 जीते है और 10 हारे है।

ब्लंडस्टोन एरीना की पिच रिपोर्ट :
देखा जाये तो इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान है पर शुरुआती कुछ ओवरों में गेंदबाजों को गति मिल सकती है। जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी आसान हो जायेगी।स्टेडियम के पास डेरवेंट नदी से दोपहर की समुद्री हवाओं से स्थितियाँ अत्यधिक प्रभावित होती हैं।

दोनों टीमों (HBW vs MRW) के उपस्थित खिलाड़ी :
होबार्ट हरिकेंस-W:-लिजेल ली (विकेटकीपर), एलिसे विलानी (कप्तान), ब्रायोनी स्मिथ, हीथर ग्राहम, रूथ जॉन्सटन, नाओमी स्टालेनबर्ग, तबाथा सैविले, हेले सिल्वर-होम्स, मौली स्ट्रानो, एमी स्मिथ, शबनीम इस्माइल, निकोला केरी, मैसी गिब्सन, एरिन फैजैकरली, राचेल ट्रैनमैन, एम्मा मानिक्स-गीव्स, जूलिया कैवनो।
मेलबर्न रेनेगेड्स-W:-हेले मैथ्यूज (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, जोसेफिन डूली (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर, कर्टनी वेब, जॉर्जिया वेयरहैम, एरिका केरशॉ, सारा कोयटे, जेस डफिन, एला हेवर्ड, जॉर्जिया प्रेस्टविज, एली फाल्कनर, टायला व्लामिनक, रियान ओ डोनेल, सारा कैनेडी।
