भारत ने अफगानिस्तान को दी 8 विकेट से मात :
कल हुए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में हुए भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया और लगातार दूसरी जीत अर्जित की ,अफगानिस्ता की ये लगातार दूसरी हार है।

जानिए मैच का स्कोरकार्ड और किसने किया बेहतरीन प्रदर्शन :
अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 272/8 का सम्मानजनक लक्ष्ये रखा। अफगानिस्तान की तरफ से हशमुतुलहा शहीदी ने 89 गेंदों पर शानदार 80 रनो की पारी खेली ,अज़मतुलहा उमरज़ई ने 69 गेंदों में 62 रन बनाये। भारत की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट ,शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक एक विकेट लिया।
272 रनो का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने ये लक्ष्ये 35ओवरों में ही हांसिल कर लिया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 131 ऋणों की शतकीय पारी खेली ,विराट कोहली ने 56 गेंदों में 55 रनो की पारी खेली ,ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 47 रन बनाये और भारत को जीत दिलाई। अफ़ग़ानिस्तान के रशीद खान ने 2 विकेट लिए ,ख़राब गेंदबाजी के चलते अफगानिस्तान ये मैच 8 विकेट से हार गयी।
रोहित शर्मा की शानदार पारी :
रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आपको बता दें कि क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के लगाए हैं। अब हिट मैन ने ये आंकड़ा पार कर लिया है. इस के साथ।
रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. आपको बता दें कि हिटमैन ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 22 रन बनाते ही वनडे वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे कर लिए. वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और साथ ही वनडे विश्व कप में भारत के लिए 1000 रन पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज भी बने।
इस हिसाब से रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज की बराबरी करने में सफल हो गए हैं. डेविड वॉर्नर ने वनडे वर्ल्ड कप में 19 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे. वहीं रोहित ने भी 19 पारियों में ऐसा कारनामा किया था.

रोहित शर्मा ने कहा, “यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छी पिच थी, बस अपना प्राकृतिक खेल खेलने के लिए खुद का समर्थन किया। मुझे पता था कि एक बार जब मैंने अपनी नजरें जमा लीं, तो विकेट मेरे लिए आसान हो जाएगा। कुछ ऐसा जिस पर मैं काम कर रहा हूं।” काफी लंबा समय। विश्व कप में शतक लगाना एक विशेष अहसास है। इससे वास्तव में खुश हूं। ज्यादा नहीं सोचना चाहता (सिर्फ तीन विश्व कप में 7 शतक लगाना), मैं अपना ध्यान खोना नहीं चाहता।
आप ऐसी चीजों को गिनने की जरूरत है। आपको इसे बड़ा बनाना होगा। इसमें से कुछ (वह जो शॉट खेलता है) पूर्व-निर्धारित है। मैं कभी-कभी अपनी प्रवृत्ति को हावी होने देता हूं, कभी-कभी यह वास्तव में अच्छी तरह से काम करता है। यह सुनिश्चित करना मेरा काम है कि मैं ऐसी शुरुआत करूं विशेष रूप से रन चेज़ में।
यह कुछ ऐसा है जो मैंने अतीत में किया है और कुछ ऐसा है जो मुझे करना पसंद है। कभी-कभी यह (गेंदबाजों पर हमला करना) काम करता है, कभी-कभी यह नहीं होता है। बस इसे जारी रखने और आगे बढ़ने के लिए विरोधियों को दबाव में रखने की जरूरत है।
