कल हुए फाइनल का नतीजा(IND vs AUS) :
कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया(IND vs AUS) ने भारत को एकतरफा हार का स्वाद चखाया। फाइनल में हुई हार भारत की इस विश्वकप 2023 में पहली और आखरी हार बनी। इस एक हुई हार ने भारत से इस विश्वकप में सब कुछ छीन लिया। ऑस्ट्रेलिया का बेहतरीन प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए भारी साबित हुआ। कल की हार से पुरे भारतीय दर्शकों में मानो शोक और मायूसी की लहर फ़ैल गयी हो। खैर किसी भी खेल का यही नियम है की दो टीमों मेसे एक को जीत मिलती है तो एक को हार। भारतीय टीम की किस्मत इस मामले में अच्छी नहीं रही।

कल के मैच(IND vs AUS) में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी :
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों मेसे लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 66 रनो की पारी खेली दूसरे नंबर पर विराट कोहली ने 54 रन बनाये व कप्तान रोहित शर्मा ने 47 रनो का योगदान दिया। भारतीय टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं हुई पर फिर भी एक सम्मान जनक लक्ष्ये भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा। विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस ने दो दो विकेट लिए व एडम ज़म्पा और मैक्सवेल ने एक एक विकेट ली।
241 रनो का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने जल्द ही अपने 3 विकेट गवा दिए। भारतीय टीम काफी उत्साह में नजर आयी पर वो पल आखरी थे जब भारतीय टीम उत्साह में थी उसके बाद ट्राविस हेड और लबुशेंग ने अच्छी साझेदारी की और भारत के हाथ से मैच छीन कर अपनी झोली में भर लिया। ट्राविस हेड ने 137 रनो की शतकीय पारी खेली जबकि लबुशेंग ने 58 रन बनाये और ऑस्ट्रेलिया को 6 वीं बार विश्व विजेता बनाया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट और शामी व सिराज ने एक एक विकेट ली।

कल(IND vs AUS) कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट :
कल हुए मुकाबले में प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब ट्राविस हेड को मिला जिन्होंने 120 गेंदों में 137 रनो की शतकीय पारी खेली थी। साथ ही प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट विराट कोहली को दिया गया जिन्होंने इस विश्वकप में 11 मुकाबलों में सर्वाधिक 765 रन बनाये।
