Skip to content
    Menu
    • NEWS
    • Technology
    • Sports
    • Entertainment
    • festivals
    • Finance
    Menu
        IND vs BAN

        IND vs BAN world cup match #17 : There will be a great battle of cricket today

        Posted on October 19, 2023

        आज का मैच :

        आज का मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत बनाम बांग्लादेश(ind vs ban) खेला जाना है । दोनों टीमें जीत की मंशा से मैदान पर उतरेंगी ,भारत की टीम अपनी चौथी लगातार जीत दर्ज करना चाहेगी और बांग्लादेश अपना दूसरा मुकाबला जीतना चाहेगी। यह मैच बांग्लादेश के नजरिए से बहुत महत्तवपूर्ण रहने वाला है।

        IND vs BAN

        दोनों टीमों के पिछले मुकाबले :

        विश्व कप 2023 में भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। बांग्लादेश ने तीन मैच खेले हैं और केवल एक जीता है। उन्हें लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।अब उसे पुणे में भी जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि, पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

        बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड पिछले कई बार से बेहद खराब रहा है। 2019 विश्व कप के बाद से दोनों टीमों के बीच कुल चार वनडे मैच हुए हैं। इनमें से तीन मैच बांग्लादेश के नाम रहे हैं। इशान किशन के दोहरे शतक की बदौलत भारत ने एकमात्र मैच जीता था। दरअसल एशिया कप 2023 में भारतीय पलटन सिर्फ एक मैच हारी थी और ये हार बांग्लादेश के खिलाफ ही थी। ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश को हलके में नहीं लेना चाहेगी।

        पुणे की पिच रिपोर्ट :

        एमसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श मानी जाती है। इस मैदान पर अब तक 7 वनडे मैच खेले जा चुके हैं।इसमें 8 बार टीमों ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। दरअसल पहले कभी वनडे मैच में 225 से कम रन नहीं बने हों।2017 में भारत ने इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 351 रन का लक्ष्य हासिल किया था। 2021 भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैच हुए और 5 बार 300 से ज्यादा रन बने। इससे साफ है कि पुणे की पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श होगी। तब गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं होने वाला है।

        IND vs BAN

        बांग्लादेश की ताकत स्पिन गेंदबाजी :

        बांग्लादेश की ताकत उनकी स्पिन गेंदबाजी है। यानी अगर पिच धीमी हो और टर्न हो तो बांग्लादेशी पलटन कातिलाना हो जाती है। वहीं भारत की स्पिन गेंदबाजी तो अच्छी है लेकिन पलटन की ताकत बल्लेबाजी है। इसके साथ ही इस टीम में जसप्रित बुमरा और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज भी शामिल हैं। ऐसे में अगर फर के लिए मददगार पिच होती है तो बांग्लादेश के लिए परेशानी भी हो सकती है।

        दोनों टीमों के उपस्थित खिलाड़ी :

        भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर।

        बांग्लादेश:लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, महमूदुल्लाह।

        Leave a Reply Cancel reply

        Your email address will not be published. Required fields are marked *

        Recent Posts

        • महत्वपूर्ण सूचना: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तारीख लोकसभा चुनाव के कारण आगे बढ़ाई गई है !
        • BJP की तरफ से नवीनतम उम्मीदवार रोस्टर: नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के नागपुर से लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं।
        • Trello API भंग से 15 मिलियन उपयोगकर्ताओं के ईमेल पते लीक
        • Google Messages ने दो SIM कार्डों पर RCS समर्थन के साथ कनेक्टिविटी में सुधार किया
        • “OnePlus 12 लेकर आया है दिलचस्पी से, जानिए कीमत, विशेषताएं!”

        Recent Comments

        No comments to show.

        Archives

        • March 2024
        • January 2024
        • December 2023
        • November 2023
        • October 2023
        • September 2023
        • August 2023

        Categories

        • Amazon
        • Entertainment
        • festivals
        • Finance
        • Google
        • NEWS
        • Politics
        • Sports
        • Technology
        • Uncategorized
        • 2023 के सरदार पटेल जयंती पर, हम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के गौरवपूर्ण आकर्षणों को देखने के लिए तैयार हैं।
        • Autism Spectrum Disorder वास्तव में क्या है?
        • Cello World के Stock ने NSE पर धूमधाम से प्रारंभ किया, ₹829 पर शुरू होकर एक 28% की बड़ी मांग में आया।
        • Contact Us
        • Disclaimer
        • Privacy Policy
        • गाजा के सबसे बड़े अस्पताल इज़राइल के नीचे 55 मीटर लंबी मजबूत सुरंग मिली।
        ©2026 | Design: Newspaperly WordPress Theme