Skip to content
    Menu
    • NEWS
    • Technology
    • Sports
    • Entertainment
    • festivals
    • Finance
    Menu
        PAK vs BAN

        PAK vs BAN cricket ODI world cup match #31 : क्या पाकिस्तान 4 लगातार हार के बाद जीतेगी तीसरा मुकाबला ?

        Posted on October 31, 2023

        आज का मैच :

        आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (pak vs ban) खेला जाना है। दोनों टीमें अपने खराब प्रदर्शन के चलते अबतक इस विश्वकप में कुछ खास नहीं कर पायी। जिसका परिणाम ये हुआ की अब दोनों टीमें सेमीफइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गयी है। बाकि बचे मुकाबले उनके लिए औपचारिकता मात्र बनकर रह गए है। दोनों टीमें आज विश्वकप में छाप छोड़ने के मकसद से जीत की मंशा लेकर उतरेगी।

        pak vs ban

        दोनों टीमों के पिछले मुकाबले :

        सेमीफ़ाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुका पाकिस्तान मंगलवार को करो या मरो के इस मुकाबले में जब विश्व कप में बुरी तरह पिछड़ रही बांग्लादेश से भिड़ेगा (pak vs ban) तो उसकी कोशिश लगातार चार मैचों में हार के क्रम को तोड़ने की होगी। पाकिस्तान के चार अंक हैं और वह अब अधिकतम छह अंक और जुटा सकता है जिससे लीग चरण के बाद उसके 10 अंक हो जाएंगे। दो टीमों ने पहले 10 या इससे अधिक अंक जुटाए हैं, जबकि इनमें से तीन और टीमें पाकिस्तान से आगे हैं, इसलिए इनका सेमीफाइनल में पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

        मुकाबलों की बात करें तो पाकिस्तान ने अपने 6 मुकाबलों मेसे शुरू के दो जीतने के बाद लगातार 4 हार का सामना किया है ,जो की इस टीम के खराब प्रदर्शन को साफ साफ दर्शाता है। साथ ही बांग्लादेश की बात करें तो ये टीम भी खराब प्रदर्शन के चलते अपने 6 मैचों मेसे सिर्फ एक ही जीत पायी है ।

        ईडन गार्डन की पिच रिपोर्ट :

        विश्व कप 2023 में ईडन ऑडिटोरियम में यह दूसरा मैच (pak vs ban) होगा। वैसे तो यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, लेकिन नीदरलैंड और बांग्लादेश के बीच मैच में गेंदबाजी के लिए काफी मदद मिली। अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। बल्लेबाजों को नई गेंद पर तेज गेंदबाजों से सतर्क रहना होगा। इसके साथ ही स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर खेलना आसान नहीं होगा। कुल मिलाकर हाई स्कोरिंग मैच शायद ही देखने को मिलेगा।

        pak vs ban

        मैदान का रेकॉर्ड :

        • कुल खेले गए एकदिवसीये मुकाबले – 36
        • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत – 21
        • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत -14
        • पहली पारी का औसत स्कोर- 241
        • दूसरी पारी का औसत स्कोर- 201

        दोनों टीमों (pak vs ban) के उपस्थित खिलाड़ी :

        पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर, हारिस राउफ, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज,हसन अली, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम।

        बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान,नासुम अहमद, मेहदी हसन, तास्किन अहमद , हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन शाकिब।

        Leave a Reply Cancel reply

        Your email address will not be published. Required fields are marked *

        Recent Posts

        • महत्वपूर्ण सूचना: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तारीख लोकसभा चुनाव के कारण आगे बढ़ाई गई है !
        • BJP की तरफ से नवीनतम उम्मीदवार रोस्टर: नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के नागपुर से लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं।
        • Trello API भंग से 15 मिलियन उपयोगकर्ताओं के ईमेल पते लीक
        • Google Messages ने दो SIM कार्डों पर RCS समर्थन के साथ कनेक्टिविटी में सुधार किया
        • “OnePlus 12 लेकर आया है दिलचस्पी से, जानिए कीमत, विशेषताएं!”

        Recent Comments

        No comments to show.

        Archives

        • March 2024
        • January 2024
        • December 2023
        • November 2023
        • October 2023
        • September 2023
        • August 2023

        Categories

        • Amazon
        • Entertainment
        • festivals
        • Finance
        • Google
        • NEWS
        • Politics
        • Sports
        • Technology
        • Uncategorized
        • 2023 के सरदार पटेल जयंती पर, हम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के गौरवपूर्ण आकर्षणों को देखने के लिए तैयार हैं।
        • Autism Spectrum Disorder वास्तव में क्या है?
        • Cello World के Stock ने NSE पर धूमधाम से प्रारंभ किया, ₹829 पर शुरू होकर एक 28% की बड़ी मांग में आया।
        • Contact Us
        • Disclaimer
        • Privacy Policy
        • गाजा के सबसे बड़े अस्पताल इज़राइल के नीचे 55 मीटर लंबी मजबूत सुरंग मिली।
        ©2026 | Design: Newspaperly WordPress Theme