कल 8/10/2023 को खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार पारी से भारत को दिलाई पहली जीत।

भारत ने किया जीत के साथ आगाज :
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ये मुकाबला रविवर को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.3 ओवर में 199 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 71 गेंदो में 46 रन बनाए, डेविड वार्नर ने 52 गेंदों में 41 रन बनाए। गेंदबाजी करते भारत की तरफ से रवीन्द्र जड़ेजा ने 3 विकेट, जसप्रित बुमरा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट और रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया।
200 रनो का पीछे करने उतरी टीम इंडिया ने शुरू में ही अपने 3 विकेट गवां दिए, जिस कारण से इंडिया टीम दबाव में आ गई फिर बल्लाबाजी करने आए विराट कोहली और केएल राहुल ने भारत को इस मुश्किल समय से निकाला और बैहतरीन जीत दिलाई। केएल राहुल ने 115 गेंदों में 97 रन बनाए और विराट कोहली ने 116 गेंदों में 85 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया टीम से जोश हेज़लवुड ने 3 विकेट और मिशेल स्टार्क ने 1 विकेट ली। भारत ने ये मुकाबला 41.2 ओवर में 6 विकेट से अपना नाम कर लिया और शानदार तरीके से वर्ल्ड कप का आगाज किया।

