आज का मैच :
आज का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम श्रीलंका (ind vs sl) खेला जायेगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम 7वां मुकबला भी अपने नाम करने के लिए उतरेगी। साथ ही श्रीलंकन टीम को खराब प्रदर्शन के चलते एक जीत की खोज है ,क्योंकि अभी तक श्रीलंका का प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा है। श्रीलंकन खेमा चाहेगा की भारत को इस मैच में वो कड़ी टक्कर दे। क्योंकि एशिया कप में जिस तरह उनकी टीम हारी थी तो इस मैच में वो प्रदर्शन दोबारा दोहराना नहीं चाहेंगे।
दोनों टीमों के पिछले मुकाबले :
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच 33वां मैच 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में (ind vs sl) खेला जाना है। यह वही मैदान है जहां 12 साल पहले एमएस धोनी ने इसी पलटन के खिलाफ छक्का मारकर भारत को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाया था। पहले एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में रोहित सेना का विजय रथ जारी है। उन्होंने अब तक खेले 6 में से 6 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को हराकर भारतीय पलटन अब मुंबई पहुंच गई है। भारत श्रीलंका के खिलाफ भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा। दूसरी ओर, अफगानिस्तान से हारने के बाद श्रीलंका जीत की पटरी पर लौटने की पूरी कोशिश करेगा।तो आइए जानते हैं कि इस रोमांचक(ind vs sl) मैच में पिच कैसी रहने वाली है।
वानखेड़े मैदान की पिच रिपोर्ट :
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। अच्छी उछाल के कारण गेंद बल्ले पर ठीक से लगती है। मुंबई में अक्सर गेंदबाज लड़खड़ाते नजर आते हैं। मैदान छोटा होने के कारण खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। लाल रंग की इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलती है। उछाल के कारण तेज गेंदबाजों को भी थोड़ा फायदा होता है। उन्हें स्विंग भी जल्दी मिल जाती है।

इस मैदान पर अब तक कुल मिलाकर 31 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से 16 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली पलटन ने और 15 मैच दूसरी बल्लेबाजी करने वाली पलटन ने जीते हैं। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वह पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकता है। वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर 243 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 201 है। अब तक मुंबई में विश्व कप के दो मैच हुए हैं और दोनों ही हाई स्कोरिंग मैच थे। ऐसे में भारत और श्रीलंका(ind vs sl) के बीच हाई स्कोरिंग मैच भी देखने को मिल सकता है।
दोनों टीमों (ind vs sl) के उपस्थित खिलाड़ी :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान), एंजलो मैथ्यूज, चरिथ असलंका, डिमुथ करुणारत्ने, पाथुम निसांका, सदीरा समारविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, धनंज्य डि सिल्वा, डुनिथ वेल्लालागे, कसुन रजिथा, दुशन हेमांथा, कुसल परेरा, दिलशन मदुशंका, दुष्मंता चमीरा और महीश तीक्षणा।
